Poem by Anand

Here’s a poem written by Anand Saxena of Class 2 A:

मेरी छोटी दुनिया

मेरी दुनिया है बड़ी रंगीन,
जहां चमके तारे हर दिन।
सूरज मुस्काए, पेड़ झूमते,
फूलों में खुशबू, सब महकते।

तितलियां नाचें, रंग बिखेरें,
पंछी गाएं, मन को घेरे।
बादल बनाएं नए-नए रूप,
मेरी दुनिया का है अनोखा रूप।

मुझे रंग भरना, दौड़ लगाना,
हर दिन कुछ नया है बनाना।
दोस्तों संग खेलूं हर पल,
मेरी दुनिया है सबसे सरल!